10/05/2026
श्री बाबा रामदास गौशाला परिसर में आज एक अत्यंत पुण्यकारी एवं भावभीना आयोजन संपन्न हुआ। स्वर्गीय श्री बनवारी लाल जी शर्मा (सिंहासन ठेकेदार जी) की पूज्या धर्मपत्नी, स्वर्गीय श्रीमती इंद्रा देवी जी शर्मा की नवमी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर गौमाता के लिए विशेष रूप से दलिया बनवाकर गौभोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री बाबूलाल जी शर्मा, श्री जयप्रकाश जी शर्मा, अशोक कुमार जी शर्मा, शिवप्रसाद जी शर्मा, प्रदीप जी शर्मा (रांची), भवानी शंकर सोनी, किशन सिंह जी पंवार, वेधनाथ जी शर्मा, महेश कुमार, नीलाप शर्मा, मनीष शर्मा, सौरभ शर्मा, ममता शर्मा, राजकुमारी शर्मा, मोनिका शर्मा, खुशी शर्मा सहित समस्त गौशाला समिति के श्रद्धालु गौभक्त उपस्थित रहे। सभी परिवारजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, प्रेम एवं समर्पण भाव से गौमाता को अपने हाथों से दलिया अर्पित कर पुण्य लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
ऐसे पुण्य कार्य न केवल स्वर्गीय पुण्यात्मा को शांति प्रदान करते हैं, अपितु सेवा करने वाले जनों के जीवन में यश, कीर्ति, सुख एवं समृद्धि का संचार भी करते हैं। गौमाता की तन, मन एवं धन से की गई सेवा समस्त पापों का नाश कर जीवन में दिव्यता एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।
इस पुनीत अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं ने गौसेवा का संकल्प लेकर अपने जीवन को धन्य बनाया। इस दिव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन हेतु समस्त परिवारजनों एवं गौशाला समिति का हृदय से आभार एवं वंदन।