Ekam Farms

Ekam Farms Ekam Farms | An organic farmhouse evolving into a food forest — growing clean food for our family, friends, and a few like-minded families.

Sonai Greens Nursery is involved in sugarcane seed production. We provide quality sugarcane seedling of various varieties on seedling tray. To ensure quality of seed cane we have adopted seed multiplication process starting from tissue culture plant to breeder seed -> Foundation Seed -> and finally Certified seed.

अपना तो बंदोबस्त है ...
28/03/2026

अपना तो बंदोबस्त है ...

27/03/2026
26/03/2026

This is how our morning starts at ekam farms

Today our guests joined us for harvesting turmeric at Ekam Farms. 🌿Little Kavish was full of enthusiasm, happily working...
02/03/2026

Today our guests joined us for harvesting turmeric at Ekam Farms. 🌿

Little Kavish was full of enthusiasm, happily working in the soil like a true aspiring farmer.

Ma ji happily chose weeding herself, she cares deeply about cleanliness, and the farm was no exception. 🌿

23/02/2026

Different colors of joy and happiness blooming here to remind us and connect us with mother nature at this season.

Connect with nature on Vasundhara Eco Village contact for enquiry Sachin A. Kotwal Mukesh Kumar

21/02/2026

Today’s lesson: Winnowing.
Separating toor from husk — the traditional way.
Real food.
Real skills.
Real childhood.
At Ekam Farms, we believe children should know where their food comes from.

At Ekam Farms, we don’t grow vegetables for looks.We grow them for health.🥬 Chemical-free🌿 Naturally grown🧑‍🌾 Fresh from...
07/02/2026

At Ekam Farms, we don’t grow vegetables for looks.

We grow them for health.
🥬 Chemical-free
🌿 Naturally grown
🧑‍🌾 Fresh from soil to kitchen

When your food is clean,
your body doesn’t need reminders in the form of medicines.

This is not organic as a label.
This is real food, grown with patience.

Fresh lettuce harvest
01/02/2026

Fresh lettuce harvest

Today’s harvest: fenugreek 🌿
26/01/2026

Today’s harvest: fenugreek 🌿

✈✈✈✈✈✈✈✈महाराष्ट्र कृषि भ्रमण आयोजन नमस्कार मित्रों,जैसा कि आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र खासकर पश्चिम महाराष्ट्र कृषि ...
07/07/2019

✈✈✈✈✈✈✈✈
महाराष्ट्र कृषि भ्रमण आयोजन

नमस्कार मित्रों,

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र खासकर पश्चिम महाराष्ट्र कृषि के क्षेत्र में पूरे भारत में अव्वल नंबर पर है। मौसम अनुकूल होने के साथ साथ यहाँ के किसान मेहनती और जागरूक भी हैं। पूरे भारत में नवीनतम तकनीकों का प्रचार प्रसार सबसे पहले यही होता है।

दूसरे राज्यों में भी ऐसे बहुत से प्रगतिशील किसान भाई हैं जो नित नवीनतम तकनीक की तलाश में रहते हैं परन्तु उन्हें यह नहीं पता होता कि जाये तो कहाँ जाएँ , किसके पास जाएँ, कैसे जाएँ। एक बड़ी समस्या भाषा की भी आती है जिसके कारण वे महाराष्ट्र के आधुनिक कृषि तकनीकों से वंचित रह जाते हैं। अब तक बहुत से किसान भाइयों ने *महाराष्ट्र कृषि भ्रमण* में रूचि जताया है लेकिन हरेक का समय अलग होने से सबके लिए समय निकालना संभव नहीं हो पाता और एकल टूर में खर्च भी अधिक हो जाता है।

तो किसान भाइयों आप सभी के अनुरोध पे हम *महाराष्ट्र कृषि भ्रमण* का आयोजन करने का विचार कर रहे हैं। चूंकि यह भ्रमण आप किसान भाइयों के लिए ही आयोजित किया जायेगा अतः इस भ्रमण को सार्थक और सफल बनाने हेतु आपके राय और विचार आमंत्रित हैं। हमने फिलहाल एक भ्रमण हेतु एक ऊपरी रूपरेखा तैयार की है जिसमे आप लोगों के सुझाव आने के पश्चात आवश्यक परिवर्तन किया जायेगा।

_*महाराष्ट्र कृषि भ्रमण रूपरेखा कुछ इस प्रकार होगी*_

👉 भ्रमण पुणे से शुरू होकर पुणे में ही अंत होगा
👉 घर से पुणे और पुणे से घर आने-जाने का व्यवस्था किसान भाइयो को स्वयं करना होगा
👉 मुख्य भ्रमण स्थल कुछ इस प्रकार रहेंगे

🚩 आष्टा, सुरेश कबाड़े, अमोल पाटिल, अंकुश चोरमुळे जी का टारगेट १२५ टन का गन्ना प्लाट, शाश्वत 100+ टन गन्ना प्लाट, केला और हल्दी का प्लाट।
🚩 कृषि विज्ञान केंद्र - बारामती (भारत का नंबर एक कृषि विज्ञान केंद्र)
🚩 गोलखिण्डी - ६०० एकर फुल्ली ऑटोमेटेड सामूहिक सिचाई योजना
🚩 आटोमेटिक गुड़ फैक्ट्री
🚩 वसंत दादा शुगर इंस्टिट्यूट , पुणे (गन्ना शोध संस्थान)
🚩 कनेरी मठ - जैविक खेती और ग्राम जीवन म्यूजियम
🚩 महाबलेश्वर / पंचगनी / सिंहगढ़ - हिल स्टेशन

👉 ट्रेनिंग / सेमिनार / वार्ता

🚩 १०० टन गन्ना उत्पादन तकनीक
🚩 एकात्मिक कृषि पद्धति
🚩 गन्ना पौध नर्सरी व्यवस्थापन
🚩 त्रिस्तरीय गन्ना बीज उत्पादन तकनीक
🚩 कम से कम पानी में बेहतर फसल उत्पादन
🚩 संपूर्ण पोषण व्यवस्था

तो मित्रों निचे दिए गए फार्म को भरकर अपने बारे में कुछ जानकारियॉं और सुझाव जरूर भेजें ताकि हम आपके लिए एक बेहतर कृषि भ्रमण का आयोजन कर सकें।

https://docs.google.com/forms/d/1pYefdnHdOV7vUThMIWdsL0vWEYga9vDU9k_UhA34XoQ/edit

आना पड़ता है कुछ लेकर जाने के लिए !!!

धन्यवाद
मुकेश कुमार, पुणे
9822316936

19/06/2019

*बायो प्रोडक्ट वालों का बिछाया मायाजाल*

किसान भाइयों, नमस्कार 🙏

जैसा कि हमने पिछले पोस्ट में बताया था कि कैसे कुछ छोटी मोटी निम्न दर्जे की बोगस कंपनियां या उनके एजेंट अपने उत्पादों का बड़ा-चढ़ाकर गुणगाण करते हैं और किसानो को बहकाकर अपने उत्पाद अत्यधिक कीमत में बेचकर चले जाते हैं। तो आइये जानते हैं कि ऐसी कंपनियों या उनके एजेंट का पहचान कैसे किया जाय।

👉 यदि कोई आपसे ये कहे कि *हमारे उत्पाद में कई ट्राली भरके खाद के जितनी ताकत है*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 यदि कोई आपसे ये कहे कि *हमारे उत्पाद डालने के बाद कोई भी खाद डालने की जरूरत नहीं है*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 यदि कोई आपसे ये कहे कि *हमारे उत्पाद को डालने से उत्पादन दुगुना या डेढ़ गुना हो जायेगा*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 यदि कोई आपसे ये कहे कि *हमारा उत्पाद सालों के रिसर्च के बाद बनाया है लेकिन पैकेट या बोतल में कोई डिटेल नहीं लिखा है*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 यदि कोई आपसे ये कहे कि *हमारा उत्पाद जैविक है लेकिन बैक्टेरिया की जानकारी और उसका काउंट नहीं लिखा है*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 यदि कोई आपसे ये कहे कि *हमारे नेटवर्क से जुड़ जाओ और लाखों कमाओ*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 यदि कोई आपसे ये कहे कि *विदेशी तंत्रज्ञान से निर्मित उत्पाद है लेकिन तंत्रज्ञान की जानकारी न दे*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 पुड़िया या बोतल लेकर यह कहे कि *हम जमीन को बलवान बनाने या धरती माता को बचाने निकले हैं*, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 यदि फसल की असली समस्या जाने बगैर अपना उत्पाद इस्तेमाल करने की सलाह दे, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 अपने उत्पाद के घटक की जानकारी न दे पाए या घटक की कार्यविधि न समझा पाए, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 अपने उत्पाद का बखान ऐसे करे कि उनके टक्कर का मार्केट में और कोई उत्पाद नहीं है, तो समझो खतरे की घंटी है।

👉 उत्पाद पर कीमत ज्यादा लिखा हो और भारी भरकम छूट देने की बात करे, तो समझो खतरे की घंटी है।

यह भी देखा गया है कि ऐसी कंपनी में काम करने वाले लोगों को खेती किसानी का ज्यादा ज्ञान नहीं होता, वे केवल पैसा कमाने के उद्देश्य से काम करते हैं । उन्हें फसल प्रबंधन, संरक्षण और पोषण का भी ज्ञान नहीं होता लेकिन वे अपने आप को खेती के गुरु समझते है ।

यदि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो तो अन्य किसानो को भी फारवर्ड कीजिये और भविष्य में इसी तरह के किसान जागरूकता से सम्बंधित नए पोस्ट देखने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये - https://www.facebook.com/ekamfarms/

Ekam Farms | An organic farmhouse evolving into a food forest — growing clean food for our family, friends, and a few like-minded families.

18/06/2019

नमस्कार मित्रों,

हमारी कंपनी खेती में लगने वाले विभिन्न उत्पादों को सीधे निर्माता से किसानो तक पहुंचाने का कार्य कर रही है ताकि कम से कम कीमत में किसानो को गुणवत्ता युक्त उत्पाद उन्हें घर बैठे मिल सके | परन्तु इसमें सबसे बड़ी समस्या यह है कि कम मात्रामें उत्पाद भेजने से ट्रांसपोर्ट का खर्च अधिक हो जाता है | इसका एक अच्छा हल यह हो सकता है कि किसान समूह में खरीदी करें, लेकिन इसमें भी परेशानी यह है कि किसान संगठित होकर काम करना पसंद नहीं करते | अतः हमे ग्रामीण क्षेत्र में काम करने के लिए इच्छुक युवाओं की जरूरत है जो किसानो को संगठित करके उन्हें सामूहिक खरीदी के लिए प्रेरित कर सके | यह ध्यान रहे कि हम जबरदस्ती किसानो को कोई भी उत्पाद नहीं बेचना चाहते, हम केवल सप्प्लाई चैन को छोटा करना चाहते हैं ताकि डिस्ट्रीब्यूटर - डीलर - रिटेलर मार्जिन को हटाया जा सके जिसका सीधा लाभ किसानो को मिलेगा।

आपका जॉब प्रोफ़ाइल कुछ इस तरह होगा :

किसानो को संगठित करके उन्हें सामूहिक खरीदी के लिए प्रेरित करना
किसानो से खेती में लगने वाले उत्पादों की जानकारी एकत्र करना
एकत्र की गयी जानकारी कंपनी तक भेजना
नजदीकी ट्रांसपोर्ट ऑफिस से कंपनी द्वारा भेजे गए मटेरियल को कलेक्ट करना
किसानो को उनके घर तक उत्पाद पहुँचाना
समय समय पर नए उत्पादों की जानकारी किसानो तक पहुँचाना
किसानो की समस्याओं को कंपनी तक पहुँचाना

वेतन:

इस कार्य हेतु कोई फिक्स वेतनमान नहीं होगा क्यूंकि हरेक की कार्य क्षमता अलग होती है जो जीतना कार्य करेगा उन्हें उतना लाभ मिलेगा। हरेक कार्य हेतु एक निश्चित कमीशन दिया जायेगा

Dear Friends,

We are looking for young and enthusiastic people who are ready to work with the farmers in remote villages. Basically we want to reduce the supply chain by eliminating distributor,dealer and retailer. We want to supply various agricultural inputs directly from the manufacturer to the farmers doorstep. you need to perform following Jobs:

Convince farmers for group buying
Collect requirements from farmers
Send the order details to company
Collect materials from nearest transport office
Distribute materials to the farmers

Salary will not be fixed rather it will be on commission basis. The more you work, more you get paid.

Address

Ashtapur, Malwadi
Pune
412207

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ekam Farms posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category