Patna Zoo Offcial

Patna Zoo Offcial Patna Zoo is one of the largest and most beautiful zoological parks in India, home to a rich variety of wildlife and lush greenery.

बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवसबिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर पटना जू में कर्मियों एवं पर्यटको  द्वारा वृक्षो को राखी बाँध...
28/08/2026

बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस

बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर पटना जू में कर्मियों एवं पर्यटको द्वारा वृक्षो को राखी बाँधकर उन्‍हें संरक्षित करने का संकल्‍प लिया गया।

वृक्ष हमारे अस्तित्‍व की जीवनरेखा हैं। वृक्षों के बिना जैव-विविधता को संरक्षण देने के साथ-साथ जलवायु संतुलन, स्वच्छ वायु और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आइए, इस अवसर पर हम सभी वृक्षों की रक्षा, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें।

“वृक्ष बचाएँ, प्रकृति बचाएँ — सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।”

29/07/2026

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस–2026 के अवसर पर पटना जू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और बाघों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। आइए, हम सभी मिलकर बाघों और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा का संकल्प लें।

"बाघ बचेंगे, तभी जंगल बचेंगे; जंगल बचेंगे, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।"

विश्व पर्यावरण दिवस 2026“Inspired by Nature - For Climate - For Our Future”इस विशेष अवसर पर "पटना जू" द्वारा पेंटिंग एवं...
04/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस 2026
“Inspired by Nature - For Climate - For Our Future”

इस विशेष अवसर पर "पटना जू" द्वारा पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यदि आप प्रकृति से प्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो 3 जून 2026, रात 10 बजे तक अपनी पेंटिंग एवं पोस्टर ऑनलाइन अपलोड कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें अथवा QR कोड स्कैन करें।

लिंक: https://patnazoo.bihar.gov.in/environment-day-zoo

Ram Chandra Prasad
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of & Climate Change, Government of India

13/04/2026

पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) में अब पर्यटकों का भ्रमण और भी आसान हो गया है। जू प्रशासन द्वारा शुरू की गई 'पटना जू ऐप' और वेबसाइट के माध्यम से आप घर बैठे ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं और उद्यान के भीतर स्मार्ट नेविगेशन व वन्यजीवों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, प्रवेश द्वार पर स्थित डिजिटल कियोस्क से भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, बेहतर अनुभव के लिए आप गाइड काउंटर से सशुल्क कार्ट और जू गाइड सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं।

Pramod Kumar Chandravansi
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

21/03/2026

20 मार्च 2026: विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में आयोजित विशेष कार्यक्रम की कुछ झलकियां।

Pramod Kumar Chandravansi
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

दिनांक 20 मार्च 2026 को संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में विश्व गौरैया दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर माननीय मं...
20/03/2026

दिनांक 20 मार्च 2026 को संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में विश्व गौरैया दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री, अपर मुख्य सचिव (ACS) एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान गौरैया संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा आमजन, विद्यार्थियों एवं प्रकृति प्रेमियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने भी गौरैया एवं अन्य पक्षियों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर गौरैया जैसी महत्वपूर्ण पक्षी प्रजाति के संरक्षण का संकल्प लिया।

आइए, हम सब मिलकर गौरैया और अपने पर्यावरण की रक्षा करें।

Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

Address

Bailey Road, Rajbansi Nagar
Patna
800001

Opening Hours

Tuesday 8am - 6pm
Wednesday 8am - 6pm
Thursday 8am - 6pm
Friday 8am - 6pm
Saturday 8am - 6pm
Sunday 8am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patna Zoo Offcial posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category