28/08/2026
बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस
बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर पटना जू में कर्मियों एवं पर्यटको द्वारा वृक्षो को राखी बाँधकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
वृक्ष हमारे अस्तित्व की जीवनरेखा हैं। वृक्षों के बिना जैव-विविधता को संरक्षण देने के साथ-साथ जलवायु संतुलन, स्वच्छ वायु और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आइए, इस अवसर पर हम सभी वृक्षों की रक्षा, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लें।
“वृक्ष बचाएँ, प्रकृति बचाएँ — सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।”