18/04/2026
"" जीव आश्रय गुदौली गौशाला से आप सभी को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनायें और प्रणाम 🙏🙏
श्रीमद्भागवत गीता में ,
दान को सभी धर्मों में श्रेष्ठ स्थान दिया है ! इस वर्ष 19अप्रैल ..अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त है!! इस दिन को दान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है! "अक्षय " का अर्थ, " कभी क्षय ना होना "
अक्षय तृतीया के दिन , असहाय, बीमार, लाचार , भूखे, जीवों को भोजन- पानी दान करना,महादान माना गया है! इससे जो पुण्य प्राप्त होगा वो कभी क्षय नहीं होगा.!
जानवरों को भोजन कराने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं और सुखद भविष्य का निर्माण होता है !
अक्षय तृतीया में सड़कों पर घूमते श्वान, बिल्लियों, गौ माता, गौ वंशों को भोजन- पानी और आसरा प्रदान करने से " नौ ग्रहों " का आशीर्वाद प्राप्त होता है!🙏🙏
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में " दान " ही ऐसा कर्म है जो मनुष्य को सुखी बना सकता है! घर बैठे आप किसी भी " जीव आश्रय " में गौ माताओं गौ वंशों को चारा , भूसा , पानी की व्यवस्था हेतु दान कर सकते हैं 🙏🙏
अपने आसपास ,गर्मी में झुलसते कुत्तों, बिल्लियों गाय, नंदी, के लिए पानी के नाद रखवा सकते हैं! ऐसे दान से किसी भी मनुष्य के जीवन मे समृद्धि और शांति सदैव विद्यमान रहती है!!
आइए इस अक्षय तृतीया पर " कभी ना क्षय होने वाला कर्म करे,"" दान करें ," उससे प्राप्त होने वाले पुण्य से सुखद भविष्य का निर्माण करें !
ब्राह्मणों को तो सभी दान देते है किंतु, गरीब, असहाय, लाचार जीव- जंतुओं या इंसानो को दान दे, बहुत सुखद अनुभूति होगी!!
मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र रास्ता है जीवों को अन्न- जल दान दें!
🙏❤️🙏
!! जीव आश्रय गोदौली गौशाला का करुणामय दृश्य देखिए, सभी जीवों को सुरक्षित करने का प्रण लिए उत्तम भोजन दिया जा रहा है! गौ माताओं गौ वंशों को भोजन के साथ मठ्ठा, वानरों को फल, बाकी सभी को उनकी पसंद का भोजन!!
आप भी इसमें सहयोग कर सकते हैं 🙏🙏