श्री गरूड़ गौशाला मिठड़िया - नंदीशाला

  • Home
  • India
  • Bikaner
  • श्री गरूड़ गौशाला मिठड़िया - नंदीशाला

श्री गरूड़ गौशाला मिठड़िया - नंदीशाला ये एक मात्र नंदी शाला हैं

16/05/2026

🌼🐄 गरुड़ गौशाला समिति, मिठड़ीया 🐄🌼

सादर निवेदन 🙏🏻

पावन अमावस्या के शुभ अवसर पर दिनांक 16 मई 2026, शाम 5 बजे गरुड़ गौशाला समिति, मिठड़ीया की आम सभा गौशाला परिसर में आयोजित की जा रही है।
समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण, भामाशाह, ग्रामवासी एवं युवा साथियों से विनम्र आग्रह है कि आप पधारकर गौमाता की सेवा हेतु आयोजित इस पुण्य कार्य में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें।

🐂 गौ ज्ञान कथा के दौरान आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं घोषणाओं के फलस्वरूप गौशाला में विकास कार्य निरंतर प्रगति पर हैं और अनेक कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर हैं।
जिन श्रद्धालु भाइयों एवं सहयोगियों ने चारा, नगद राशि अथवा अन्य संसाधनों के रूप में सहयोग की घोषणा की थी और किसी कारणवश अभी तक पूर्ण नहीं कर पाए हैं, उनसे हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि कृपया अपना सहयोग शीघ्र प्रदान करें, ताकि गौशाला के विकास कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से आगे बढ़ सकें।

🌿 गौसेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, श्रद्धा और पुण्य का आधार है।
आपका छोटा सा सहयोग भी गौमाता के संरक्षण एवं गौशाला के उज्ज्वल भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान बनेगा।

आप सभी की उपस्थिति एवं सहयोग की प्रतीक्षा रहेगी। 🙏🏻

हनुमान कुमावत
अध्यक्ष
गरुड़ गौशाला समिति, मिठड़ीया

*🌙🐄 अमावस्या के पावन अवसर पर पुण्य लाभ का शुभ अवसर 🐄🌙*गरुड़ गौशाला समिति मिठड़िया में गौमाता की सेवा हेतु आपका सहयोग साद...
16/05/2026

*🌙🐄 अमावस्या के पावन अवसर पर पुण्य लाभ का शुभ अवसर 🐄🌙*

गरुड़ गौशाला समिति मिठड़िया में गौमाता की सेवा हेतु आपका सहयोग सादर आमंत्रित है।
इस शुभ अवसर पर गौमाताओं के चारा, पानी, उपचार एवं आश्रय हेतु अपनी श्रद्धानुसार दान देकर पुण्य के भागी बनें। 🙏

📿 “गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं”

आपका छोटा सा सहयोग भी गौसेवा में बड़ा योगदान बनेगा।
कृपया नीचे दिए QR Code अथवा खाते में सहयोग अवश्य करें। 🙏

19/01/2026

*📢 सूचना पत्र*
*गरुड़ गौशाला समिति मिठड़िया में आज आयोजित आम सभा में गौवंश के हित, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा गौशाला की दीर्घकालीन एवं सुचारु व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं—*
*1️⃣ नंदी प्रवेश संबंधी निर्णय-*
गौशाला में वर्तमान में नंदियों की संख्या क्षमता से बहुत अधिक होने के कारण अब सामान्य रूप से नंदी का प्रवेश बंद किया जाता है।
फिर भी, यदि किसी विशेष एवं अपरिहार्य परिस्थिति में नंदी को गौशाला में लेना आवश्यक हो, तो *प्रति नंदी ₹2500/-* की रसीद जमा करवाना अनिवार्य रहेगा।
*2️⃣ छोटे नंदी पर पूर्ण प्रतिबंध-*
2 वर्ष से कम आयु के नंदी विशेष देखभाल, अतिरिक्त पोषण एवं अलग व्यवस्था की आवश्यकता रखते हैं।
गौशाला में वर्तमान संसाधनों की सीमाओं को देखते हुए छोटे नंदियों की उचित देखरेख संभव नहीं हो पा रही है।
इसी कारण 2 वर्ष से कम आयु के नंदी को गौशाला में लेना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।
*3️⃣ गुड़ देने पर पूर्ण रोक-*
पशु-चिकित्सकीय अनुभव एवं व्यवहारिक निरीक्षण में यह पाया गया है कि नंदियों को गुड़ खिलाने से उनके पेट में कीड़े पड़ते हैं तथा अधिक मात्रा में गुड़ सेवन से पाचन संबंधी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।
कुछ मामलों में विशेषकर अमावस्या आदि दिनों के अवसर पर एकसाथ अधिक गुड़ देने से नन्दियों की अकाल मृत्यु तक हुई है, जो अत्यंत दुःखद है।
इन्हीं कारणों से गौवंश के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु गौशाला में गुड़ लाने व खिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
इसके स्थान पर सहयोग स्वरूप निम्न सामग्री प्रदान की जा सकती है—
➡️ पशु आहार
➡️ खल
➡️ ग्वार
➡️ हरा चारा
उपरोक्त सभी निर्णय आज की आम सभा में गहन विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
इनका पालन करना गौवंश के स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा गौशाला की सुचारु व्यवस्था हेतु अत्यंत आवश्यक है।
सभा में उपस्थित गणमान्य सदस्य
मांगीलाल जी बेनीवाल, जगराम जी बेनीवाल, जोराराम जी बेनीवाल, अशोक जी बेनीवाल, अशोक जी सारण, रिछपाल जी सारण, राजाराम जी बेनीवाल, सुनील जी जानी, हंसराज जी बेनीवाल, भंवरलाल जी गोदारा, पूनम जी गोदारा सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ग्रामवासियों एवं समस्त गौभक्तों से विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त नियमों का पालन कर गौसेवा के इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

*हनुमान लखेसर*
*अध्यक्ष*
*गरुड़ गौशाला समिति मिठड़िया*

आप सभी गौभक्त, ग्रामीणजन,युवा साथियों,गौशाला के गणमान्य सदस्यों, गौशाला के पदाधिकारीगण, पूर्व पदाधिकारीगण को सूचित किया ...
24/05/2025

आप सभी गौभक्त, ग्रामीणजन,युवा साथियों,गौशाला के गणमान्य सदस्यों, गौशाला के पदाधिकारीगण, पूर्व पदाधिकारीगण को सूचित किया जाता है कि गरुड़ गौशाला समिति मिठड़ीया की आपातकालीन आम सभा आज शाम 6 बजे(24.05.2025) गौशाला परिसर में रखी गईं है जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं।
आज की आमसभा के मुख्य बिंदु रहेंगे
1. नए गोपालको की भर्ती का प्रस्ताव
2. वर्तमान रह रहे गोपालक की समस्याओं का निराकरण ।
3. कमजोर एवं बीमार बछड़ों के लिए उत्तम व्यवस्था करना ।
4. LSA या डॉक्टर की नियुक्ति ।
5. गौशाला विस्तार पर चर्चा ।
आप सभी से पुनः निवेदन है कि अपना कीमती समय निकाल कर इस गौशाला विकास के भागीदार बने।
धन्यवाद
*जयगोपाला जय नन्दलाला*🙏🙏
अध्यक्ष
हनुमान कुमावत
गरुड़ गौशाला समिति मिठड़ीया

Address

Bikaner
334305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री गरूड़ गौशाला मिठड़िया - नंदीशाला posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category