13/05/2023
सभी बरेली वासी तथा ग्लोबल भाइयों और बहनों को मेरा प्यार भरा नमस्कार 🙏
इस भीषण गर्मी में जब हम सब त्राहि त्राहि कर रहे हैं आपसे एक सहयोग अपेक्षित है। हम सब जानते हैं कि यह बे बोलते जीव जंतु दाने पानी के लिये प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं जो हम लोगों ने स्वयं ही नष्ट कर दिये हैं। अब समस्या यह है कि यह कहाँ जायें , किससे कहें कि इन्हें प्यास लगी है या फिर यह भूखे हैं ?
हमारा कर्तव्य है कि हम इनकी मूक पुकार को सुनें और इनके लिये सहारा बनें।
आप पशु प्रेमी हैं या नहीं यह बात मायने नहीं रखती , मायने रखता है आपका मनुष्य होना और मनुष्यता को निर्बाध बहने देना।
आप सब से करबद्ध प्रार्थना है कि अपने घर की मुंडेर पर , बाहर चबूतरे पर , बगीचे में , गेट पर या जहाँ कहीं भी संभव हो एक पानी से और दाने से भरा बर्तन अवश्य रखें और इस पोस्ट पर उसकी एक तस्वीर प्रेषित कर दें जिससे हम पहल करें समाज में जागरूकता लाने की और संवेदनशीलता जगाने की और इन भूखे , प्यासे प्राणियों को थोड़ा सा सुख पहुंचाने की। देखिये फ़िर कितना सुख मिलता है। 🙏🙏🙏
Hello, to all the bareillians and my global family,
In these extremely hot summer days, when we all are fed up of the heat, I expect a favour from you all. We know that these voiceless creatures depend on water and food which is sourced from the nature, which we have destroyed. Now the bigger question is, who would they go to when they're in need of food and water?
It's our responsibility to fulfil their needs.
It doesn't matter if you're an animal lover or not, what matters is you're a good human being who's willing to outpour his humanity for the wellbeing of others.
I hereby join my hands and request you to keep one bowl of water and one full of grains for these voiceless, be it in your garden, rooftop or where ever possible. Do it and post a picture of the same in the comments section of this post.
Give them relief and feel the relief you get out of it. 💓