04/07/2026
🐄 एक खुशखबरी आपके साथ साझा करना चाहते हैं! ❤️
❤️🔥क्रिष्ना ज्ञाभिन है पांढेरीयो (YGG) से।
आखिर हमने पांढेरीयो (YGG) को क्यों चुना?👍🏻
हर ब्रीडिंग सिर्फ एक पीढ़ी के लिए नहीं होती, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को ध्यान में रखकर की जाती है। इसलिए क्रिष्ना के लिए हमने पांढेरीयो (YGG) का चयन किया।
पांढेरीयो (YGG) के पिता पांढेरीयो 3 हैं, जो पांढेर 17 और अर्जुन LEI-7 (सारंगपुर) की बेहतरीन वंशावली से आते हैं। अर्जुन LEI-7, अनिला और रुपानो गराकड़ो की संतान हैं, जिनका नाम गिर नस्ल में आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।
माता पक्ष भी उतना ही मजबूत है। पांढेरीयो (YGG) की माता सरजू हैं। सरजू के पिता रत्तो हैं, जो भाड़वा का एक पुराना और कई बार अपनी गुणवत्ता साबित कर चुका सांड है। रत्तो, बागलियो भगरो और रेवती की संतान है और उसने वर्षों तक बेहतरीन गिर वंश आगे बढ़ाया है।
सरजू की माता शुभद्रा हैं, जिन्हें गोंडल के सुखाबापा ने तैयार किया था। गिर नस्ल की दुनिया में सुखाबापा का नाम आज भी बड़े सम्मान से लिया जाता है, और उनकी बनाई हुई रक्तरेखाएं अपनी शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं।
इन्हीं मजबूत और भरोसेमंद रक्तरेखाओं को देखते हुए हमने कृष्णा के लिए पांढेरीयो (YGG) का चयन किया। हमारा उद्देश्य सिर्फ अच्छी संतति प्राप्त करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध, सुंदर और उच्च गुणवत्ता वाली गिर नस्ल को आगे बढ़ाना है।
🌿 यही है Arjun Gir Gaushala की सोच—परंपरा का सम्मान, शुद्ध गिर नस्ल का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रेष्ठ आनुवंशिकी को संजोना।❤️🐄
Breeding is Devotion.
(संवर्धन ही साधना है।)