Bird's aviary Sirsa

Bird's aviary Sirsa Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bird's aviary Sirsa, Haryana, Sirsa.

07/03/2026
21/02/2026
13/02/2026

#नेठराणा गांव की घटना में सबको झकझोर के रख दिया, क्या कसूर था नन्हे बच्चे अभिषेक का, कैसी घटिया मानसिकता के लोग इस दुनिया में, कि छोटे बच्चे को ही मार डाला।
गोगामेड़ी से मात्र नौ किलोमीटर दूरी पर स्थित राजस्थान के सबसे बड़े गांव नेठराना में एक मामला सामने आया है नेठराना गांव में रहने वाले रजनीश शर्मा का 9 वर्षीय बेटा अभिषेक कल शाम 5 बजे लापता हो गया था। लापता हुआ अभिषेक पांचवीं कक्षा में पढ़ता था कल शाम 5 बजे अभिषेक अपने घर के बाहर खेल रहा था और फिर अचानक लापता हो गया। उसके बाद अभिषेक के घरवालों ने अपने बेटे को ढुंढना शुरू किया परंतु लापता अभिषेक का कोई सुराग नहीं लगा। उसके बाद पुरे नेठराना गांव के लोगों ने मिलकर लापता हुए बेटे को ढुढंने के लिए जी-जान लगा दी। फिर भी लापता अभिषेक का कुछ पता नहीं चला। उसके बाद नेठराना गांव के लोगों ने पुरे गांव को सील कर दिया कि अगर अभिषेक को किसी ने भी अपने घर में छुपा रखा होगा तो वो अभिषेक के साथ कुछ ग़लत ना कर पाए।इसलिए पुरे नेठराना गांव के लोगों ने गांव की सभी सीमाएं सील कर दी और जगह जगह लापता हुए अभिषेक की तलाश की जाने लगी तो गांव के लोग अभिषेक को ढुंढते ढुंढते गांव के एक सुनसान कुएं पर पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर सब सन्न रह गए क्योंकि लापता हुए अभिषेक की लाश कुएं में पड़ी थी और उसके गलें पर गहरी चोटों के निशान भी थे।अपने 9 साल के बेटे का शव देखकर अभिषेक के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। नेठराना गांव के लोगों ने कहा कि अभिषेक इतनी कम उम्र में भी बहुत ही संस्कारी और समझदार बच्चा था। अभिषेक के परिवार वालों का कहना है कि अभिषेक पढ़ाई में भी काफी होशियार था। अभिषेक की हत्या के बाद पुरे नेठराना गांव में मातम छा गया है।हर कोई यही सोच रहा है कि ऐसे होनहार बेटे के साथ ऐसा किसने और क्यों किया है।अब आप सोचिए कि मात्र नौ साल के बच्चे से किसकी क्या दुश्मनी हो सकती है और आखिर ऐसा घिनौना पाप किसने किया होगा। गांव के लोगों का कहना है कि अभिषेक की हत्या करने वाला आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार होना चाहिए।

13/02/2026

जहां हाल ही में रिलीज सिनेमाघरों में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों से सजी 'बॉर्डर 2' ने सफलता के झंडे गाड़े हैं वहीं अब 29 साल बाद पहली फिल्म 'बॉर्डर' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोंगेवाला युद्ध लड़ चुके हवलदार मुख्तियार सिंह ने उस युद्ध की कहानी सुनाई। 'बॉर्डर’ फिल्म में लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाया गया है। इस युद्ध में शामिल रहे मोहाली के हवलदार मुख्तियार सिंह का दावा है कि मोर्चे पर 120 भारतीय जवान थे। उन्होंने कहा है कि फिल्म में वॉर से जुड़ी सच्ची घटना को फिल्म को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिससे वो दुखी हैं।

उन्होंने कहा है कि सनी देओल से वो बस इतना ही चाहते हैं कि अगर कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम उस युद्ध में जिंदा रहे सैनिकों से केवल मुलाकात कर लें। उन्होंने अपनी शिकायत जताते हुए कहा, 'हम उस मोर्चे के असली हीरो हैं लेकिन हमें तो कोई पूछता नहीं है। सनी देओल हमारे नाम पर पैसे कमा रहे हैं। वे किसी टीवी या पेपर में ये जानकारी दें कि उस समय 23 लोग पंजाब के जो लोग थे, हमारे जवान बहादुरी से लड़े थे।'

उन्होंने उस युद्ध की सच्ची घटना सुनाते हुए कहा, 'उस समय मैं 26 साल का था। ये कहानी 4 और 5 दिसंबर 1971 की है।' उन्होंने बताया कि वो तब सेना में क्लर्क थे और गलती से उनकी पोस्टों के अंदर चले गए थे। उनके साथ जो कुत्ते थे वो भाग गए जिसके बाद धीरे-धीरे पीछे हटे। मुख्तियार सिंह ने कहा कि उस समय मोर्चे पर कुल 120 जवान थे। उन्होंने कहा, '24-25 लोग अधिकारी धर्मवीर के साथ पेट्रोलिंग पर थे। जब वे पेट्रोलिंग कर रहे थे तो उन्हें गड़गड़ाहट की आवाज आई।'

06/02/2026
06/02/2026
02/02/2026
02/02/2026

Address

Haryana
Sirsa
125055

Telephone

+919996099960

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bird's aviary Sirsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share