13/06/2023
गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है, मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है, लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है, हालांकि जब वे प्यासे होते हैं तो घरों के सामने दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग पानी पिला देते हैं तो कुछ लोग भगा भी देते है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पशु रक्षा सेवा समिति द्वारा पक्षियों के लिए मिट्टी के बरतन वाटर फीडर हैंगिंग पशुओ के लिए पानी की टंकीया रखवाई गई।✨🚩